बदायूं। बदायूं के ग्राम रमजानपुर में स्थित हजरत गूंगे शाह की मजार पर आज वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत वहां पहुंचे और दुआ फातिहा चादरपोशी की तथा वहां के सज्जादा नशीन अफराद मियाँ उर्फ छोटे मियां ने दरगाह में होने वाले कार्य जिसमें अभी टाइल्स पत्थर का कार्य चल रहा है उसको दिखाया राजपूत ने कहा कि जब से इस गद्दी पर अफराद मियां आए हैं तब से दरगाह में काफी बदलाव आया है शांतिपूर्वक लोग

दरगाह में अपनी श्रद्धा से आते हैं और हाजरी देते हैं यहां की यह मान्यता है कि यहाँ जो बच्चे या पशु गूंगे इत्यादि होते हैं दुआ के लिए आते हैं और यहाँ फैज पाते हैं यहां दोनों समुदाय के लोग बड़ी श्रद्धा से प्रसाद इत्यादि चढ़ाते हैं । वर्ष में यहां एक बार ठिरिया उठती है तो यहां मेला लगता है जिसमें अनेकों प्रकार के पशुओं की दौड़े लकड़ी का सामान क्रोकरी का सामान आदि मिलता है यहाँ अन्य राज्यों से जैसे हरियाणा सोनीपत के कंबल चादरें गद्दे तकिये आदि खाने पीने चीजों में मिठाइयां खजले बर्फी पेड़ा लड़डू घर के समान में पत्थर का सामान बक्से अनाज भरने की कुठियाँ औरतों का मीना बाजार आदि लगता है।

Oplus_131072