बदायूँ । गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर गायत्री जयंती और गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। सूक्ष्म जगत के परिशोधन और विश्व कल्याण की भावना से गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र के अलावा कोरोना निवारणार्थ विशेष आहुतियां यज्ञभगवान को समर्पित की जाएंगी। गंगाजली का विशेष पूजन होगा। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा। लोकमंगल की कामना से किए गए 1 वर्षीय अनुष्ठान करने वाले आत्मीय परिजन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति भी कर सकेंगे। विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। गायत्री शक्तिपीठ में प्रवेश से पूर्व कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन के दिशा निर्देशानुसार मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर, हाथों को सेनीटाईज करेंगे। इसके बाद ही शक्तिपीठ में प्रवेश कर पाएंगे।

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ग्राम दबिहारी में गायत्री जयंती और गंगा दशहरा के पावन पर्व पर वेदमंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा ब्रह्मदेव धाम मंदिर पर प्रातः 5:00 बजे होगी।