प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से गरीब परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

खैरथल-तिजारा।7 जुलाई राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनकल्याणकारी नेतृत्व में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरनगर में आयोजित शिविर ने एक गरीब परिवार की ज़िंदगी बदल दी।

इस शिविर में पूनम देवी पत्नी बलवीर (जाति – जाटव) ने अपनी कहानी साझा की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जब सरकारी योजनाएं सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो उनका जीवन कैसे बदल सकता है।

पूनम देवी ने बताया कि उनका घर पूरी तरह कच्चा था। बरसात के मौसम में पानी टपकता था, दीवारें गीली हो जाती थीं और हर समय सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रहता था। उनका परिवार बेहद गरीब है और पक्का घर बनवाने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

लेकिन जब शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें ₹1,20,000/- (एक लाख बीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता मंजूर हुई, तो उनकी उम्मीदों को नए पंख लग गए। साथ ही मनरेगा के तहत 90 श्रम दिवसों की मजदूरी भी प्रदान की गई, जिससे निर्माण कार्य में अतिरिक्त सहयोग मिला।

इस सहायता के चलते पूनम देवी का परिवार अब पक्के मकान में सुरक्षित जीवन जी सकेगा। उन्होंने कहा –
“अब मुझे न बारिश से डर लगेगा, न आंधी से। मेरे बच्चों के सिर पर पक्की छत रहेंगी और मेरा परिवार चैन की नींद सो सकेगा।”

पूनम देवी ने शिविर में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा – मैं और मेरा परिवार हमेशा आभारी रहेंगे कि सरकार ने हमें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072