भिवाड़ी । दबंगों ने अब जमीनों को कब्जे में करने के लिए अपने कर्मचारियों और बाउंसर को भेज कर जेसीबी चलवा कर जमीन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की है। भिवाड़ी में कब्जे को लेकर बहुत ही शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पीड़िता का दावा है कि अवलोंन प्लाजा से संबंध रखने वाले व्यक्तियों ने उसकी निजी जमीन की 70 फीट लंबी दीवार को तोड़ दिया, तथा दबंगो को भेज कर जबरन कब्जा कर लिया गया है। आरोपो के मुताबिक, जब

महिला शिकायत लेकर महिला पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज ने न केवल सुनने से इनकार कर दिया, बल्कि शिकायत की कॉपी भी फाड़ दी। विरोध करने पर मेंटेनेंस इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने कथित तौर पर महिला गार्ड्स और गुंडो को बुलाकर पीड़िता व उसके साथी पर पत्थरों से हमला करवाया तथा मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन प्रशासन ने स्वत संज्ञान न लेकर केवल चुप्पी साधे बैठा है, जबकि आरोपियों ने बेख़ौफ़ होकर जेसीबी चला दी और कानून को खुली चुनौती दी है।





