बदायूं। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ऐसे दुकानदारों के आंकड़े जुटा रहा है, जो विभाग की नजर में संदिग्ध हैं।बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों पर निगरानी के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जिसमें सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और चेकिंग की शुरूआत कर दी है। इसी अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भगवत सिंह ने छापेमारी कर 350 लीटर रिफाइंड तेल को पकड़ा। रिफाइंड को सीज करके नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।


बाजार में रिफांइड की कीमत करीब 50 हजार बताई जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह अपने काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो और मिलावट से मुक्त हो।
उन्होंने ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Oplus_131072