संभल। यूपी के जनपद सम्भल में आज चाँद की 29 तारीख़ मुताबिक़ 26 जून 2025 बरोज़ जुमेरात बाद नमाज़े मग़रिब मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम तेल मण्डी सम्भल में मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी,रजि०,की मीटिंग हज़रत ,मुफ़्ती मेहबूब

वास्ती,साहब की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के उलेमा और ज़िम्मेदार हज़रात मौजूद रहे,सम्भल में मौसम ख़राब होने की वजह से चाँद नहीं दिखाई दिया, हिंदुस्तान के कई इलाक़ों में चाँद साफ़ नज़र आया, इसलिए ख़बर-ए-इस्तिफादा की बुनियाद पर एलान

किया जाता है कि कल 27 जून 2025 जुमा को मुहर्रम की ,1,पहली,तारीख़ और ,6 जुलाई 2025 बरोज़ इतवार को 10 मुहर्रम यौमे आशूरा,है,अपील:-इन्हीं तारीख़ों के आधार पर ज़िक्र की मजालिस और रोज़ों का

एहतेमाम करें,इस मौके पर क़ारी तनज़ीम अशरफ़ अजमली, मुफ़्ती अहमद रज़ा मिस्बाही, मुफ़्ती शकील मिस्बाही, मुफ़्ती आलम नूरी, मौलाना क़ारी राशिद, मौलाना हसीब अख़्तर, मौलाना शमशाद, ख़्वाजा कलीम अशरफ़, क़ारी वसी अशरफ़, मौलाना गुल अजमली,

मौलाना फ़िरोज़ अजमली, क़ारी शाहिद, क़ारी सरताज, क़ारी सलमान, क़ारी ज़ाहिद, हाफ़िज़ अब्दुल मन्नान अजमली, हाफ़िज़ अबू शैमा, मास्टर इस्माईल, सय्यद अब्दुल क़दीर, क़ानूनी सलाहकार फरीद अहमद एडवोकेट, सय्यद इक़बाल एडवोकेट यूपी हाई कोर्ट, तक़ी अशरफ़ एडवोकेट* मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072