संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नखासा थाना क्षेत्र में आगामी त्यौहारों श्रावण मास, कांवड़ यात्रा तथा

मोहर्रम के सम्बन्ध में निकलने वाले कावड़ व जुलूस,ताजिया के मार्गों का भ्रमण कर तैयारियों,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्भल सदर

कोतवाली क्षेत्र में आर.आर.एफ व पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत

मुख्य मार्गों व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजन से संवाद स्थापित कर जनता में सुरक्षा की भावना जागृत की गयी तथा आगामी त्यौहारों को

सद्भावपूर्ण व आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की गयी, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ,उत्तरी,राजेश कुमार श्रीवास्तव सम्भल, उपजिलाधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सम्भल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






