बदायूं। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी श्रमिक संघ ने कहा आंगनबाड़ी से कई विभागों के काम कराएं जा रहे है जिसके विरोध में शुक्रवार को मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन करके केवाईसी का विरोध किया। छह सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को ज्ञापन सौंपा।


जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा आंगनबाड़ी बहनों को बंधुआ मजदूर की तरह सरकार प्रयोग कर रही है दो दर्जन से अधिक विभागों के काम आंगनबाड़ी बहनों से कराएं जा रहे हैं जो भी योजनाएं महत्वपूर्ण है उन योजनाओं में आंगनबाड़ी बहनों का योगदान सबसे बड़ा है परंतु मानदेयके नाम पर मात्र 6 हजार रुपए मानदेय दे रही है। केवाईसी का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों नहीं करेगी।


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ममता भदोरिया ने कहा सरकार को विचार करना चाहिए पढ़ी-लिखी नारी बेचारी हैं उन पर जुल्म हो रहा है सितम हो रहा है और सरकार निरंतर काम लिये जा रही है मानदेय बढ़ने पर केंद्र व प्रदेश सरकार हाथ खड़े कर देती है बहनें बजट की तरफ देखती हैं बजट पास होने के बाद निराशाजनक आंसू से रोकर चुपचाप बैठ जाती हैं।आंगनबाड़ियों को कुछ भी देने में सरकार अक्षम दिखाई देती है 20 हजार रुपए महीना मानदेय की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तेज धूप में डटी रही। इस अवसर पर उझानी विस अध्यक्ष गायत्री देवी सागर व ब्लॉक अध्यक्ष जगत सरिता श्रीवास्तव ब्लॉक, अध्यक्ष कादरचौक विनोद कुमारी, जिला सचिव आदर्श लता भारती, मनोरमा देवी शर्मा, माया देवी सागर, सर्वेश कुमारी शर्मा, आदि उपस्थित रही।

Oplus_131072