बदायूं। इंद्रा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में महिला ड्रेसिंग करवाने और दवा लेने आई थी जिसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन से महिला की मौत हुई है मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।अस्पताल में हंगामा किया। उर्वेशा के पति की तरफ से अस्तपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अस्पताल में तैनात सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शांत हुए।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा निवासी जसवीर ने बताया कि उनकी पत्नी उर्वेशा देवी के ऊपर गाय गिरने के कारण उर्वेशा के पैर की हड्डी टूट गई थी। जिसका इंद्रा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में 22 मई को पैर का ऑपरेशन हुआ था जब से उसका इलाज चल रहा था।
उर्वेशा के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। कुछ दिनों पहले प्लास्टर कटने के बाद जख्म पर हर तीसरे दिन पट्टी कराने और दवा लेने के लिए सोमवार दंपती अस्पताल गया। वहां, डॉक्टर ने पट्टी करने के बाद दर्द निवारक

इंजेक्शन लगाने के लिए कंपाउंडर को कहा इंजेक्शन लगाने के बाद अस्पताल से आधा किलोमीटर आगे पहुंचने पर ही महिला को उल्टियां होने लगीं।जसवीर अपनी पत्नी को दोबारा अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्वेशा को गलत इंजेक्शन लगाया गया। पत्नी की मौत की सूचना अपने परिजनों और ससुरालीजनों को दी। कुछ ही देर में अस्पताल में सैकड़ों लोग पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देखकर डॉक्टर और कर्मचारी मौके से

फरार हो गए। किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। स्थिति सामान्य करवाने के लिए पीएसी को बुलाना पड़ा। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। खबर लिखने तक शव को पोस्टमॉर्टम कराया जसवीर ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
नोडल पंजीकरण सेल डॉ पवन जायसी ने बताया शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा जो तथ्य सामने आयेगे उस पर कार्रवाई की जाएगी

Oplus_131072