आम जनमानस से की अपील शांतिपूर्वक मनाए बकरीद का त्योहार

कुंवर गांव । शनिवार को बकरीद का त्योहार है वहीं मुस्लिम समाज के लोग बकरीद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है कहीं भी खुले मैदान में पशुओं की कुर्बानी नहीं करने दी जाएगी कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी ।


जिसको लेकर कुंवर गांव थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लाही और बनेई में फ्लेग मार्च निकाला और सभी ग्रामीणों से बकरीद का त्योहार अमन चैन के साथ मनाने की अपील की ।ईद की नमाज को मदरसा में पढ़ा जाए कहीं रोड पर नमाज अदा नहीं की

जाएगी कहीं भी नई परंपरा नहीं डाली जाए ऐसा करने पर पुलिस प्रशासन खुराफातियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा ।उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।थाना प्रभारी ने कहा कि सभी हिन्दू मुस्लिम समाज के लोग आपस में भाई चारा कायम रखे । पुलिस हमेशा

जनता के साथ है इस मौके पर एसआई लोकेंद्र सिंह, वीर सिंह , कमलेश सिंह, सोवीर सिंह सिपाही रोहित राठी सहित थाना पुलिस मौजूद रही ।

Oplus_131072