संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह तथा प्रभारी यातायात दुष्यंत बालियान के नेतृत्व मे बहमन पब्लिक स्कूल

मुरादाबाद रोड सिरसी में यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के शिविर में कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है ,सड़क संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया है ,तेज रफ्तार से वाहन चलाने के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं 18 वर्ष से कम उम्र

के बच्चे गाड़ी ना चलाएं, स्टंट ड्राइविंग से बचें। आज के बच्चे आने वाले भारत का भविष्य है ,यह बच्चे आज समझेंगे सीखेंगे और जागरूक होंगे,तो कल हमारा भारत और भी सुरक्षित और सुनहरा होगा। यातायात के समस्त नियमों का पालन करें,सुरक्षित चले सुरक्षित रहें।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






