
शाहजहांपुर को मिली सड़कों की नई सौगात, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रयासों से नितिन गडकरी ने दी मंजूरी..
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश – जिले के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, शाहजहांपुर को सड़क निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। यह संभव हो पाया है राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के सतत प्रयासों और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा परियोजनाओं को दी गई स्वीकृति के चलते।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण और मरम्मत के प्रस्ताव सांसद ने जोरशोर से उठाया था। प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए नितिन गडकरी ने मंत्रालय स्तर पर समीक्षा की और अंततः इसे हरी झंडी दे दी।
मंजूर की गई परियोजनाओं में मुख्य राजमार्गों के चौड़ीकरण, ग्राम्य सड़कों का पुनर्निर्माण, तथा नए फ्लाईओवर और पुलों का निर्माण शामिल है। यह परियोजनाएं न केवल क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि व्यापार, कृषि और शिक्षा क्षेत्रों को भी नई रफ्तार देंगी।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे “शाहजहांपुर के लिए ऐतिहासिक अवसर” बताया है।
सांसद ने गडकरी जी का आभार जताते हुए कहा, “यह स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन की दिशा में एक और मजबूत कदम है।”