बदायूं। समाज के लिए हमेशा सकारात्मक सोच और सेवा भावना का संदेश देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्योगपति लवकेश कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी मिशिका गुप्ता के चतुर्थ जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक चौथे रक्तदान शिविर आयोजित करने की अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है।

यह रक्तदान शिविर कल 5 जून, गुरुवार को सुबह 10 बजे से बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने, संतोष सिंह तिराहा, अलापुर रोड, बदायूं में आयोजित किया जाएगा।

यह अनूठी पहल समाज में एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है, जो बताती है कि जन्मदिन जैसे निजी अवसरों को भी जनसेवा और रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से जोड़ा जा सकता है।लवकेश गुप्ता की यह सोच निस्संदेह अन्य लोगों को भी संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगी।बदायूंवासियों से आग्रह किया गया है कि जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है वे इस पुनीत अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सहभागी बनें। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवन दे सकता है।

Oplus_131072