
बदायूं।उझानी क्षेत्र गांव सिरसौली में गरीब किसान से वन विभाग द्वारा पचास हजार रूपए जंगली सुअर की मौत के एवज ले लिए थे।भारतीय किसान यूनियन ने इस बात को लेकर डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में डीएफओ और डिप्टी रेंजर से

सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई।किसान नेताओं ने डीएफओ से कहा जंगली सुअर को डंडे मारकर दिखाया गया है यह हास्य पूर्ण बात है उन्होंने कहा यह हमारा चैलेंज है वन विभाग कर्मचारी सुअर को डंडे से मार कर दिखाएं जो हम मान जाएंगे। इस पर झूठी आख्या प्रेषित की गई है तथा भाकियू के नेता से एक संतुष्टि पत्र वन विभाग के कर्मचारियों ने लिखवाया है आर्थिक समझौते पर जिस आधार माना गया जबकि उसे नेता का गांव से कोई लेना

देना नहीं है। बुधवार को यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह की कुशल नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व सिरसौली के ग्रामीण वन विभाग पहुंचे। इस अवसर पर पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा गरीब किसान सूबेदार के पचास हजार रूपए वापस कराये जाएं। वन विभाग के कर्मचारियों को जेल भेजा

जाए उन्होंने कहा वन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा गरीब किसान सूबेदार जो जुर्माना वेगुनाह होने पर भी वसूला गया मुलजिम मनाया गया आला अधिकारियों को सच्चाई का पता लग चुका है।
डीएफओ ने कहा है कि जो दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा निर्दोष किसान को न्याय मिलेगा।इस अवसर पर जिले की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, ब्लॉक सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी, सुरेश दीवान, बृजपाल प्रजापति,रमेश फौजी, बाबू सैफी,पूरनलाल कुशवाहा, मुन्ना सेठी, मुंशीलाल कुशवाहा, बनवारी लाल शाक्य, अजब सिंह राजपूत, शिवदयाल सागर,पान सिंह कुशवाहा, देवराज शाक्य, लीलाधर कुशवाहा, समेत सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।






