बरेली, 16 जून। प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों द्वारा लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. राज्य सेतु निगम बरेली क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज सर्किट हाउस में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले लगभग साढे चार वर्षों में पूरे प्रदेश की सड़कों की स्थिति में गुणात्मक सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर खराब सड़कों के दर्शन होते थे, लेकिन अब सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग तथा उससे जुड़ी संस्थाओं के कार्यों में भी काफी सुधार हुआ है लद्यु सेतु हो या अन्य निर्माण कार्य, उनके वर्तमान स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने आज मंडल के चार जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत तथा शाहजहांपुर में बरेली क्षेत्र में कुल 308 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 80038.52 करोड़ रूपये है। उप मुख्यमंत्री ने 233 कार्यों का शिलान्यास किया और कहा कि वर्ष 2017-18 से अब तक स्वीकृत कुल कार्यों की संख्या 3985 है, जिनकी लागत 4042.31 करोड़ रूपये है।


माननीय श्री केशव मौर्य जी ने कहा कि 4 वर्षों में बरेली क्षेत्र में सर्वाधिक विकास हुआ है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र के विकास का खजाना सबके लिए खुला है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पर काबु पाने के लिए कड़ी मेहनत की गई और कोरोना पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की गई। सभी की मेहनत रंग लाई, अब कोरोना नाम मात्र रह गया है। उन्होंने अपील की कि कोई अब भूल कर भी लापरवाही न करें, अभी भी सावधानी से रहना होगा। सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन जरूर करें।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे स्व. केसर सिंह गंगवार की स्मृति एवं सम्मान में बरेली शहर में उनके आवास की ओर जाने वाले 100 फुटा मार्ग को आज से केसर सिंह गंगवार मार्ग के नाम से जाना जायेगा। इस अवसर पर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत तथा बदायूं के जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त , जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Όλοι βλέπουν Μόνο μια ιδιοφυΐα Ένας προκλητικός Γρήγορο τεστ IQ: μόνο λίγοι θα 2025/10/06: Ένα τεστ έξυπνάδας - Μαντέψτε ποιος πνί Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: Πρέπει να βρείτε ένα μεγάλο λάθος σε μι -
slot thailand