सहसवान। स्वच्छ शौचालय में गंदगी का अंबार काफी समय से सफाई कर्मी द्वारा शौचालय की नहीं होती कोई साफ सफाई वही शौचालय से काफी समय से पानी की टंकियां भी हुई चोरी नगर के लोग शौचालय जाने को हुए परेशान सहसवान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बाजार विल्सन गंज सब्जी मंडी में स्वच्छ शौचालय में गंदगी ही गंदगी है, मल मूत्र यूं ही पड़ा हुआ है। शौचालय के दरवाजों की कुंडी तक गायब है, वहां पानी के लिए वॉश बेसिन तक अस्त व्यस्त पड़े हुए हैं। शौचालय में ना तो

पानी की व्यवस्था है ।और ना ही लाइट की शौचालय के अंदर दीवारों पर गुटखे के तमाम दाग पड़े हुए हैं। स्वच्छ शौचालय का हाल बेहाल है ।दुर्गंध आने के कारण शौचालय के अंदर घुसते ही स्वच्छ शौचालय की सच्चाई सामने आ जाएगी शौचालय के अंदर गंदगी ही गंदगी है, स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह शौचालय कुछ वर्षों पहले ही बनाया गया कुछ समय तक सही चला जिसके बाद आज तक इसमें साफ सफाई देखरेख के लिए कोई नहीं आया शौचालय में गंदगी की शिकायत कई बार नगर निगम में की पर यहां पर कोई झांकने तक नहीं आया गंदगी से बदबू आती रहती है।और रोग होने की संभावना भी रहती है। जिसको लेकर लोगों ने साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था की मांग उठाई है।

Oplus_131072