संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज द्वारा थाना धनारी पर गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की उपस्थिति में थाना

धनारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया है,निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय व शस्त्र आदि का निरीक्षण किया गया है ,बैरक का निरीक्षण करते हुए

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर आगन्तुकों के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है,महिला हेल्प डेस्क अभिलेख, महिला बीट अभिलेख,

अपराध रजिस्टर आदि को चैक किया गया है,तथा गहनता से जांचा परखा गया है,थाने के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है ,महोदय

द्वारा बताया कि ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार, सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने

एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों,सड़क,ढाबों,होटल,बस स्टैंड,पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने हेतु व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा

निर्देश दिये गये है ,साथ ही महोदय द्वारा चौकीदारों से वार्ता कर उनकी डियूटी से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हे उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया है,
महोदय द्वारा फीता काटकर थाना धनारी में बाल कक्ष के

नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा विवेचना कक्ष के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया है ,इस दौरान श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ,दक्षिणी,अनुकृति शर्मा, नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद सम्भल राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट