संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस लाइन बहजोई, जनपद सम्भल में परेड का आयोजन किया गया है,जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक,मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद मुनिराज द्वारा परेड की सलामी ली गयी

है,परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चैक किया गया है,परेड के उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक,मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद द्वारा क्वार्टर गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्ण

कुमार बिश्नोई के साथ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया है,महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव व रजिस्टर का

अवलोकन किया गया है,तथा शस्त्रागार में रखे राजकीय शस्त्रों के रखरखाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ,तत्पश्चात महोदय द्वारा राजकीय सम्पत्ति स्टोर

रुम का निरीक्षण कर राजकीय सम्पत्ति से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन किया गया है,तथा स्टोर में रखे सामान के रखरखाव के सम्बन्ध में स्टोर मोहर्रिर व

प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं ,इसके उपरान्त महोदय ने पुलिस कर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिये संचालित भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक कर भोजन ग्रहण किया

गया है,तथा भोजनालय निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई रखने तथा भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशत किया, तदोपतान्त डीसीआर कार्यालय, डायल 112 कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, गार्द रूम, कैंटीन, परिवहन

शाखा, यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक किया गया है,एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा स्नानघर,शौचालयों,आरक्षी बैरक व पुलिस लाइन परिसर

की साफ सफाई व उचित रख रखाव आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ,निरीक्षण के उपरान्त महोदय द्वारा जनपद सम्भल के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना

प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी जिसमें अपराध,अपराधियों की रोकथाम एवं कानून व शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है,अपराध समीक्षा गोष्ठी के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस

लाइन सभागार में पुलिस पेंसनर्स की मीटिंग लेकर उनके द्वारा रखी गई समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ,वार्षिक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस

अधीक्षक,दक्षिणी,अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सम्भल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072