संभल। यूपी के जनपद सम्भल में कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा के सम्बन्ध

में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रमुख धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता की गई है,तथा आगामी त्यौहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न किए

जाने, त्यौहार पर किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं साथ ही किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी नहीं

किए जाने के बारे में अवगत कराया गया है ,तथा पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है ,गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सम्भल क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी, चंदौसी क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रदीप

कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू बहजोई क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार गुन्नौर तथा प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






