गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर पुस्तकों का लोकार्पण करतीं माया सक्सेना।
डाॅ. विनीत विद्यार्थी की ‘‘यज्ञौपैथी, यज्ञ एवं उपचार‘‘ और ‘‘प्रार्थना, असतो मा सद्गमय‘‘ पुस्तकों हुआ लोकार्पण
-गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र हुआ पुस्तकों का पूजन

बदायूँ: गायत्री शक्तिपीठ आंवला के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दर्शन शास्त्री डाॅ. विनीत विद्यार्थी की ‘‘यज्ञौपैथी, यज्ञ एवं उपचार‘‘ और ‘‘प्रार्थना, असतो मा सद्गमय‘‘ दोनों पुस्तकों का लोकार्पण बहेड़ी मोड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर मां गायत्री, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में वेदमंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
गायत्री परिजन दर्शन शास्त्री डाॅ. विनीत विद्यार्थी की दोनों पुस्तकों यज्ञौपैथी, ‘‘यज्ञ एवं उपचार‘‘ और ‘‘प्रार्थना, असतो मा सद्गमय‘‘को गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में मां गायत्री के श्रीचरणों में रखा। मातृशक्ति माया सक्सेना ने दोनों पुस्तकों का पूजन कराया। शक्तिपीठ के सुभाष शर्मा, ममता पाल और अमित कुमार ने वेदमंत्रोच्चारण किया। विद्यार्थी जी 40 वर्षों से युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा से जुड़े हैं। गुरूदेव के वाङमयों का स्वाध्याय, गायत्री महाविद्या, गायत्री तत्व दर्शन पर सरल भाषा में लेखन कार्य में संलग्न हैं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दर्शन शास्त्री डाॅ. विनीत विद्यार्थी जी के श्रेष्ठ कार्यों के लिए गायत्री परिवार बदायंू और प्रखर बाल संस्कारशाला द्वारा गायत्री शक्तिपीठ आंवला में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर माया सक्सेना, अमित कुमार, सुभाष शर्मा, ममता पाल आदि मौजूद रहे।