बरेली – सक्षम 2021 (संरक्षण क्षमता महोत्सव 2021) एक महीने का (16 जनवरी, 2021 से 15 फरवरी, 2021 तक) जन जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन संरक्षण में भाग लेने का आह्वान करना है जिसके फलस्वरूप कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद होगी।

अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमो के अनुरूप, बरेली सिटी में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और पीसीआरए द्वारा संयुक्त रूप से सक्षम CYCLOTHON का आयोजन किया गया, जो पेट्रोलियम संरक्षण पर लोगों को शिक्षित करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए साइकिल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित करी गयी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजीव जिंदल (साइकिल बाबा) ने की, और इसमें श्री संजय ठाकुर, प्रादेशिक प्रबंधक (LPG), BPCL बरेली, श्री अचिंत भावसार, प्रदेश प्रबंधक (खुदरा), BPCL बरेली ने भाग लिया।

सभी क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा लेने के उपरांत साइक्लोथॉन को रवाना किया गया।

बड़ी संख्या में उत्साही साइकिल चालकों, विद्यार्थियों, BPCL स्टाफ, डीलर्स व DSMs ने ईंधन बचाने के लिए संदेशों को प्रदर्शित करने के साथ, रामपुर रोड और मिनी बाईपास के आसपास साइकिलों पर रैली की। बरेलीवासियो ने आज हरे भारत और फिट इंडिया के लिए साइकिल के पेडल चलाये !!!