
बदायूं। जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में डाइट ऑडिटोरियम में बुधवार को टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी लाल एवं उनके सदस्यों द्वारा बीस टीबी के मरीजों को गोद लेकर सभी टीबी के मरीजों को आज चौथी पोषण पोटली उपलब्ध कराई

गयी। टीबी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि टीबी रोगियों को समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे। उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जा रहे है।इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टीबी और ख़तरनाक हो सकती है, उन्होंने ने कहा 1 जनवरी 2025 से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा था। शासन ने इसके अंतर्गत इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगे तक निरंतर जारी रखने का आदेश जारी किया है। आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर-घर जाकर टीबी रोगों कि जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टीबी होने की संभावना अधिक होती है

सभी टीबी रोगियों की जांच एवं एक्सरे कराने के अधिकारियों ने एडवाज दी है।जिससे कोई टीबी का मरीज इलाज से छूट ना जाये। इस अवसर पर योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण, योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, नानकचंद गंगवार, सुरेश पाल सिंह, मुकेश सारस्वत, यश सारस्वत, पीके शर्मा, केसी लाल,संदीप राजपूत, सूरज पाल सिंह यादव, सुदेश सक्सेना, शाहिद हुसैन, उमाशंकर उपस्थित रहे।जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के योगाचार्य एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं अपील की कि इसी तरह से और समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टीबी के मरीजों को गोद लें जिससे उनके जीवन को बचाया जा सकें।






