
आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, जूस व छेना मिठाई के लिए आठ नमूने, जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला
बदायूं।खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने विशेष अभियान चलाकर आठ सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है साथ ही खाद्य पदार्थों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें मिलावट पाएं जाने पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव ने कहा

कि भीषण गर्मी में अधिक संख्या में खाद्य पदार्थों,पेय पदार्थों जैसे पेय जल, शीतल पेय, स्ट्रिंग एवं एनर्जी ड्रिंक इत्यादि आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त मिल सके इसलिए मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शुक्रवार के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर टीम ने खाद्य पदार्थो,पेय पदार्थों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें है। उन्होंने बताया कि सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज में आइसक्रीम निर्माण इकाई के संचालक मोहमद शाहिद की फैक्ट्री से आइसक्रीम का नमूना लिया,अमरीन कोल्ड डिंक्स से कार्बोनेटेड शीतल पेय, मैंगो फूट जूस, लीची जूस का नमूना लिया गया, जरेठा रोड उस्मानपुर स्थित विजय सिंह के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना लिया गया है, वहीं वजीरगंज स्थित बाबाजी सेल्स व श्रीराम इंटरप्राइजेज से एनर्जी ड्रिंक का एक-एक नमूना लिया गया है, शहर के मोती बिहार कालोनी स्थित नंदन इंटरप्राइजेज से आइसक्रीम सहित आठ नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के

अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित होने पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए है।
टीम में शामिल सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्येन्द्र सिंह तोमर, आजाद कुमार एवं माता शंकर बिन्द, शहाबुद्दीन दोस्त आदि मौजूद रहे।






