बदायूं। आज दिनांक 15/5/25 को जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन के निजीकरण और संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से भेजा गया।
यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया और संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में था।
कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से चला रहा है। इसी के दम पर तमाम गरीब लोगों व किसानों को सब्सिडी पर बिजली मिलती है। तमाम राजनीतिक दल मुफ्त बिजली का वादा करते हैं, कई बार इसका लाभ भी जनता को मिलता है। लेकिन देश के कोपोरेट घरानों की गिद्ध नजर बिजली विभाग पर लगी हुई है। वे इस क्षेत्र से मुनाफा कमाना चाहते हैं इसीलिए सरकार कारपोरेट के हक में बिजीली विभाग का निजीकरण करने पर आमादा है। इसकी मार जहां एक ओर कर्मचारियों पर छंटनी, बेरोजगारी के रूप में पड़ेगी। वही आम जनता पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।


वक्ताओं ने कहा बिजली विभाग में संविदा /निविदा कर्मी विभाग की रीढ हैं। इन्ही के दम पर ही प्रदेश की बिजली व्यवस्था चल रही है। इनसे बहुत ही कम वेतन में अमानवीय परिस्थितियों में काम लिया जा रहा है। तमाम तरीके से इनका शोषण उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारी मानक के अनुरूप ना होने के बावजूद बढ़ी संख्या में संविदा / निविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इससे इनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वही इससे बिजली व्यवस्था भी चरमरा जाएगी। 55 साल की उम्र में हीं वीना बकाया भुगतान के लोगो को काम से हटाया जा रहा हैं।
ऐसी तमाम मांगों को लेकर निविदा / संविदा कर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी इनके न्याय पूर्ण संघर्ष का समर्थन करते हैं। और मांग करते हैं कि निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल रोक जाए। छंटनी पर रोक लगाई जाए। इसके कर्मचारियों की अन्य मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
कार्यक्रम में जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के साथी प्रेमपाल सिंह, चरन सिंह यादव, एड पवन गौतम, एड प्रेमशंकर, एड संजीव कुमार, तेजेंद्र सिंह यादव, क्राष्णगोपाल, राकेश सिंह, सतीश, आर के जौहरी आदि लोग उपस्थित रहे।