स्वप्रायोजित वेबसाईट पर भ्रामक विज्ञापन देकर किकेट, फुटबाल, टेनिस, कसिनो, लॉटरी आदि खेलों पर आमजन से दांव लगवाकर करोडों की ठगी करने वाली शातिर साईबर ठग गैंग का पर्दाफाश
त्रेहान विवान्ता रेजीडेंसी टपूकडा के फ्लेट से फर्जी वेबसाईटों से ऑनलाईन सटटा खिलाते 21 शातिर साईबर ठग गिरफ्तार
गिरफ्तार ठगों के कब्जे से ठगी में काम लिये 15 लेपटॉप, 62 एण्ड्रॉयड मोबाईल फोन, 4 वाई फाई राउटर व करीब 100 से ज्यादा सी बरामद।
भिवाड़ी। भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना पुलिस ने त्रेहान विवान्ता रेजीडेंसी टपूकडा के फ्लेट से फर्जी वेबसाईटों से ऑनलाईन सटटा खिलाते 21 शातिर साईबर ठग गिरफ्तार।
भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आई.पी.एस.), ने बताया कि निर्देशानुसार अतुल साहु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भिवाडी व शिवराज सिंह (आर.पी.एस.) वृत्ताधिकारी, वृत्त तिजारा के सुपरविजन मे राजीव शर्मा उ०नि० थानाधिकारी थाना टपूकडा के नेतृत्व मे थाना टपूकडा क्षेत्र मे स्थित त्रेहान विवान्ता रेजीडेंसी के फ्लेट से स्वप्रायोजित वेबसाईट पर भ्रामक विज्ञापन देकर किकेट, फुटबाल, टेनिस, कसिनो, लॉटरी आदि खेलों पर आमजन से दांव लगवाकर करोडों की ठगी करने वाली शातिर साईबर ठग गैंग का पर्दाफाश करते 21 साईबर ठग गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लेपटॉप, 62 एण्ड्रॉयड मोबाईल फोन, 4 वाई फाई राउटर व करीब 100 से ज्यादा सीम को बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी दुबाई के नंबर से ओनलाईन बैटिंग गैमबलिंग करता हैं और पुरे भारत में नेटवर्क फैला कर इंस्टाग्राम व फैसबुक का प्रयोग करते थे। सभी आरोपी अंदर फ्लैट में ही रहते थे उनका खाना पीना सब अंदर ही पहुँचता था।
कार्यवाही दिनांक 07 मई 2025 बुधवार को साईबर थाना, भिवाडी पर पदस्थापित कानि० संदीप को मुखबिर से सूचना मिली कि त्रेहान विवान्ता रेजीडेंसी के फ्लेट न0 44/एफ-1 मे साईबर अपराधियों द्वारा साईबर अपराध के लिए कॉल सेंटर चलाया जाकर लोगों से धोखाधडी की जा रही है। भिवाडी द्वारा गठित विशेष टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार त्रेहान विवान्ता रेजीडेंसी में आसूचना संकलन किया गया तथा पूर्ण आसूचना प्राप्त कर फ्लेट न० 44/एफ-1 की घेराबंदी कर फ्लेट में प्रवेश किया गया तो फ्लेट के अन्दर बने 3 कमरों में कॉल सेंटर बनाकर 21 व्यक्ति लेपटॉप ओर मोबाईलों पर fairplay.com, reddybook.blue,

reddybook.com, reddyanna.com आदि बेवसाईटें चलाकर क्रिकेट, फुटबाल, टेनिस, कसिनो, लॉटरी आदि खेलों पर ऑनलाईन सटटा लगवाते हुए मिले। उक्त सभी 21 व्यक्तियों के कब्जे में मिले डिवाईसों को कब्जे पुलिस में लेकर चैक किया गया तो सभी मे उक्त वेबसाईटें चलती हुई मिली तथा उक्त वेबसाईटों के जरिये आमजन से ऑनलाईन सटटे के नाम पर करोडों रूपये का लेन देन करना पाया गया। उक्त लोगों से इस सम्बंध में पूछताछ की गई तो बताया कि हमारे सरगना इन वेबसाईटों का कंट्रोल अपने पास रखते है तथा लिंक के जरिये ग्राहकों से ऑनलाईन सटटे के नाम पर रूपये मंगवाते है, पेमेन्ट हो जाने पर हम ग्राहकों को क्वाईन दे देते है तथा बेवसाईट पर प्रारूप को मनवांछित तरीके से अपने हित मे मोडकर कार्य करते है जिससे ज्यादातर ग्राहक हार जाते है तथा हमे अधिक लाभ होता है। जिस पर मुल्जिम जान मोहम्मद पुत्र धूपला मेव (32) जाति मेव निवासी उंटवाल अलवर, चमन श्रीवास्तव पुत्र मंगलूराम श्रीवास्तव (18) साल निवासी उंटवाल अलवर, शुभम पुत्र शिवराम जाति गौतम (21) निवासी लोहारा थाना कंगनवाल जिला लुधियाना पंजाब, सारूप पुत्र साहबुद्वीन जाति मेव (24) निवासी गोर पहाडी जिला अलवर, नासिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन (22) जाति मेव निवासी उंटवाल अलवर, शुभो बनर्जी पुत्र उत्पल बनर्जी जाति बनर्जी (35) निवासी म० न० 120, ब्लॉक न० 10. विधानसभा रोड रायपुर थाना विधानसभा जिला रायपुर छत्तीसगढ, मिनहाज आलम पुत्र अब्दुल सलाम जाति मुसलमान (24) निवासी सुन्दरवाडी थाना कोचाधामन जिला किशनगंज बिहार, अब्दुल मोईन पुत्र इसरत जाति मुसलमान (35) निवासी करेली थाना करेली जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश, अफसर पुत्र अब्दुल रहीम मेव (20) निवासी उंटवाल जिला अलवर, मो० सम्स अगाज पुत्र मोहिब आलम जाति मुसलमान (20) निवासी वार्ड न० 8. किसररा थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार, अमजद खान पुत्र फकरुद्वीन जाति मेव (19) निवासी जोनाखेडा पहाड जिला अलवर, साहुन पुत्र जान मोहम्मद जाति मेव उम्र (21) निवासी अखनाका जिला नूंह हरियाणा, जमशेद पुत्र जफर (18) जाति मेव निवासी हीरवाडी बावनठेडी फिरोजपुर झिरका नूंह हरि0, सुरेन्द्र पुत्र मुकेश जाति सैनी उम्र 19 साल निवासी अखनाका फिरोजपुर झिरका नूंह हरि0, नोमान पुत्र इकबाल जाति शेख उम्र 32 साल निवासी बीरपुर थाना कोचाधामन जिला किशनगंज बिहार, रिजवान आलम पुत्र मसूद आलम जाति मुसलमान (24) निवासी काशीपुर थाना किशनगंज जिला किशनगंज बिहार, अबु बकर सुभानी पुत्र जाकिर आलम जाति मुसलमान उम्र (21)निवासी लौचा थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज बिहार, मुस्ताक पुत्र हाकमदीन (25) जाति मेव निवासी पृथ्वीपुरा बारेठा थाना मालाखेडा अलवर, साहिल खान पुत्र इलियास खान जाति मेव (उम्र 25) निवासी मन्नाका थाना वैशालीनगर अलवर, मोहम्मद आदिल पुत्र अब्बास आलम जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी लेलिहा थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज बिहार व आस मोहम्मद पुत्र इस्माईल जाति मेव (25) निवासी ककराली थाना सदर जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से गहनता से अनुसधांन जारी है तथा शेष आरोपियान की तलाश जारी है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






