सम्भल । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, एकता विहार कालोनी में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली बक्फ सुधार जनजागरण अभियान 2025 को जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यशाला में प्रस्तावना रखते हुए चौधरी हरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमान के हित में है लेकिन विपक्ष द्वारा उन्हें बरगलाया जा रहा है इसके उपरांत उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बसित अली ने कहा कि इसके कि आप सभी को जानकारी है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है अब बिल् को, लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है विपक्ष के झूठ और ब्रह्मजाल को दूर करने के लिए वक्त सुधार जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है इसमें हमको बताना है की किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमान, पिछडे वर्ग के साथ हिंदू सिख ईसाई समाज के धार्मिक स्थलों जमीनों पर अवैध कब्जा था विधेयक से बौखला कर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है सपा और कांग्रेस के घिनोने कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए वकफ सुधार जन जागरण अभियान प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहा है जिसमें संपर्क संवाद एवं मीडिया सोशल मीडिया के द्वारा बक्फ सुधार अभियान को समाज तक लेकर जाना है बॉक्स संशोधन

बिल के नाम पर मुसलमान में जो तरह-तरह की भ्रांतियां विपक्षों द्वारा फैलाई जा रही है वह बिल्कुल गलत है केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने आज तक किसी जाति विशेष के लिए कोई भी योजनाएं नहीं दी बल्कि हर जाति हर वर्ग के लिए सभी योजनाओं को दिया गया है जिससे सभी उसका फायदा उठा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबका विकास सबका साथ सबका विश्वास को मानते हुए कार्य करती है कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने एवं संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कमल कुमार कमल ने किया इस अवसर पर भीष्म शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव परमेश्वर लाल सैनी डॉ नरेंद्र सिंह सुगंधा सिंह हनी यादव हिरदेश यादव इमरान तुर्की जिला अध्यक्ष दानिश अली अल्पसंख्यक मोर्चा गुलजार अहमद मनोज कठेरिया जयप्रकाश गुप्ता मुकुल रस्तोगी सौरभ गुप्ता आकाश अग्रवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






