
सहसबान-मीरा साहब ईदगाह में वक्फ बोर्ड विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों ने नगर में फुट पेट्रोलिंग की। सीओ कर्मवीर सिंह व थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मीरा साहब ईदगाह के बाहर तैनात रहे।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस ने सभी धर्मों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल संपन्न हुई।






