तिजारा । तिजारा क्षेत्र के गांव इसरोदा निवासी गौ भक्त, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता देशपाल यादव को फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड नई दिल्ली द्वारा मदर टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

देशपाल यादव को यह अवार्ड समाज सेवा एवं गौ सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। देशपाल यादव ने यह अवार्ड को गौ माता को समर्पित किया है। मदर

टेरेसा इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित होने पर समस्त गांव एवं परिजनों सहित मित्र गणों में हर्ष का माहौल है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा







