भिवाड़ी। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई ने शराब पार्टी और मारपीट मामले में पांच पुलिस कर्मियों को गंभीर आरोपों के चलते विभागीय जांच शुरू करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी है ए एस आई राम सिंह, एएसआई सुरेंद्र कुमार, चालक हेड कांस्टेबल अमराराम, कांस्टेबल

शांतिलाल और कांस्टेबल समय सिंह इन पर होटल में शराब पार्टी करने एवं भुगतान न करने और होटल मालिक से मारपीट कर थाने में बंद कर बुरी तरह पिटाई करने के आरोप लगे हैं। राजस्थान असैनिक सेवा नियम 1958 के तहत कार्यवाही करते हुए इन्हें निलंबन अवधि में आधा वेतन व नियमानुसार भत्ता देय होगा, सभी का मुख्यालय अब रिजर्व पुलिस लाइन भिवाड़ी रहेगा।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072