Oplus_131072

खैरथल तिजारा जिले के हरसोली कस्बे में शनिवार को लंच के दौरान छात्राओं के खेलते हुए छत की पट्टी टूट कर गिरने से तीन बालिकाएं घायल हो गई। बच्चियों की चीख पुकार सुनकर के अध्यापकों में मचा हड़कंप, अध्यापक उपचार के लिए बालिकाओं को लेकर पहुंचे अस्पताल।


लंच के दौरान खेलते हुए तीनों बालिकाएं घुस गई थी कमरे में, छत की पट्टी टूटने से हुआ हादसा।
दो बालिकाओं की हालात को देखते हुए अलवर किया रैफर, जबकि एक बालिका का राजकीय सैटेलाइट अस्पताल खैरथल में उपचार के बाद सीटी स्कैन की जांच के लिए भेजा अलवर।


मौजूद अध्यापकों ने बताया हरसौली में भामाशाह के द्वारा विद्यालय के कमरे की डलवाई गई थी छत,
दो बालिकाएं कक्षा तीन और एक बालिका कक्षा चार में है अध्ययनरत।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072