तिजारा। विकास मंच और वाल्मीकि समाज तिजारा की ओर से स्थानीय वाल्मीकि मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया तथा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित वाल्मीकि रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालको को सम्मानित किया मंच के संस्थापक आर्य जयसिंह मन्नालाल ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ पंचायत समिति तिजारा के प्रधान जयप्रकाश यादव व शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने भगवान वाल्मीकि के समक्ष दीप प्रजवलित करके किया पूर्व वाइस चेयरमैन बनेसिंह गुर्जर, सुधांशु गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में

उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की संरक्षक प्रधनाचार्य नीलम यादव ने की प्रारम्भ में सभी ने कन्याओं के पैर धोये पूजन किया,भोजन कराया और भेंट दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बालको को प्रमाण पत्र व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष मोनू सेहरा व गुलशन कुमार ने सभी आगनतुक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया वक्ताओं ने मंच के कार्यक्रम की प्रशंसा की और अपना हर संभव सहयोग देने का. आश्वासन दिया इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव, चंद्रेश सैनी, राकेश वर्मा, सुनील यादव, अनिल भिवाल, संदीप कुमार, अध्यापक अमित सोनी, अर्जुन कुमार, कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






