कार्यक्रम के दौरान 59 नवनियुक्त कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र

खैरथल -तिजारा 29 मार्च। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में दशहरा मैदान कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल तिजारा के सभागार में किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से हुआ सीधा प्रसारण

इस अवसर पर कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीसी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 7800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की नियुक्ति पत्रों का वितरण किया साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को 300 करोड रुपए

से अधिक राशि का हस्तांतरण, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का शुभारंभ, जिला मुख्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन, स्किल नीति का विमोचन तथा युवा नीति का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं अटल ज्ञान केंद्र, नई किरण लक्ष्या नशा मुक्ति केंद्र, निजी क्षेत्र में रोजगार पर वित्तीय सहायता, द्रोणाचार्य अवाॅर्डियो को भूमि आवंटन के दिशा निर्देश जारी किए।

जिला कलेक्टर द्वारा जिले में 59 नवनियुक्त कार्मिकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

इस दौरान आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने जिले में नवनियुक्त 59 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नव नियुक्त कार्मिकों में मेडिकल विभाग के 19 एएनएम, 28 फार्मासिस्ट, 09 नर्सिंग ऑफिसर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के 3 नवनियुक्त कार्मिक सहित कुल 59 नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट का वितरण भी किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी कोटकासिम रेखा यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) हरवीर भड़ाना, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आमजन एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालक अभिषेक कौशिक द्वारा किया गया।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072