शहर के अलग-अलग हिस्से में नगर निगम की ओर से संपत्ति कर बकायेदारों की संपत्तियों की सीलिंग कुर्की का असर बुधवार को दिखा, चालू वित्त वर्ष में बुधवार को सबसे अधिक दो करोड़ का हाउस टैक्स वसूला गया जिसके चलते निगम की वसूली अब तक 59 करोड रुपए हो गई है अधिकारियों ने आगे चार दिन में 10 करोड़ से अधिक वसूली का दावा किया है,

नगर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक की लापरवाही निलंबित करने की दी थी चेतावनी..

नगर आयुक्त की ओर से राजस्व निरीक्षक की लापरवाही पर कर निलंबित करने की चेतावनी से विभाग में हलचल मच गई है जिसका असर बुधवार को वसूली में दिखा माना जा रहा था कि बुधवार को समीक्षा बैठक में सबसे लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध शासन से निलंबन की कार्रवाई की संतुती कर दी जाएगी लेकिन सकारात्मक वसूली होने से कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया गया मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 756 भवन स्वामियों से 2.2 करोड़ की वसूली की गई जो वर्तमान वित्त बर्ष किसी भी दिन की वसूली का सबसे अधिक है साथ ही कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मद निजाम सारी खान, राकेश सेठी कोतवाली में मजल हसन नरूलागंज में आनंद कुमार,राजकुमार,और अलमगीरी गंज में मनीष कुमार सहित अलग-अलग एरिया में संपत्तियों को सील किया गया, आपको बता दें लगातार वसूली कम होने पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी उन्होंने कहा था कि यदि सही तरीके से वसूली नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन से निलंबन की कार्रवाई करवाई जाएगी जिससे नगर निगम में हड़काम मचा हुआ है..

टॉप टेन की सूची में शामिल विभागों को लगातार भेजे जा रहे हैं नोटिस

टॉप टेन की सूची में शामिल विभागों को लगातार नोटिस भेजा जा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको देखते हुए आगे कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।

हाउस टैक्स वसूली में स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम पूरे दमखम के साथ उतर गया है।

हाउस टैक्स वसूली में स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम पूरे दमखम के साथ उतर गया है। 31 मार्च तक 10 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया है। मार्च में जितना टैक्स वसूला गया है, उतना साल भर में नहीं वसूला गया है।

10 सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया

10 सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया
जिला उद्योग कार्यालय पर 60 लाख, मुख्य वन संरक्षण कार्यालय पर 50 लाख, बरेली विकास प्राधिकरण पर 15 लाख, पशुपालन विभाग पर 11 लाख, रोडवेज पर 10 लाख, बिजली विभाग पर 18 करोड़, पुलिस पर 3.95 करोड़, पीडब्ल्यूडी पर 1.50 करोड़ और कृषि उत्पाद मंडी पर 1 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने यह दिये थे निर्देश,तब आई वसूली में तेजी…

बरेली नगर निगम में गृहकर वसूली की धीमी गति पर नगर आयुक्त ने जताई थी नाराजगी..


उन्होंने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र को सख्त नाराजगी जताई और इसी सप्ताह वसूली में सुधार लाने का निर्देश दिया थे

.
नगर आयुक्त ने मुख्य कर अधिकारी को रोजाना गृहकर वसूली की समीक्षा करने की हिदायत दी थी

.
उन्होंने लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोकने और सस्पेंड की कार्रवाई अमल में लाने का भी निर्देश दिये थे.


जोन वार समीक्षा की गई और हर जोन में तैनात राजस्व निरीक्षकों से उन्हें आवंटित भवनों की सूची और उसके सापेक्ष की गई वसूली के बारे में जानकारी ली गई.