बदायूं। दातागंज रोड़ गांव कुंडरा ढका वीरमपुर में कलश यात्रा,पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। गायत्री परिवार के परिजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।


22 फरवरी के लिए मातृशक्तियों और देवकन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। 23 फरवरी के लिए षोडश संस्कार के साथ ही भव्य दीप यज्ञ का आयोजन होगा 24 फरवरी के लिए पूर्णाहुति के बाद टोली की विदाई की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से मानव में देवत्व का उदय होता है। हमारा देश दिग्भ्रमित होकर अपने लक्ष्य से भटक गया है इसलिए मानव को भटका हुआ देवता कहा गया है।

युवाशक्ति को सही मार्गदर्शन मिले तो विश्व व्यापी समस्याओं के समाधान के साथ सृजन का कार्य होगा। गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल के आयोजक अध्यापक शिशुपाल सिंह, अध्यापक,फूलसिंह सभी जनपदवासियों को गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए भावभरा आमंत्रण दिया है।

रिपोर्टर भगवान दास