
उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ विनोद पागरानी
गाज़ियाबाद में सम्पन्न हुई उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक एसोसिएशन की वार्षिक कांफ्रेंस यूपी आर्थोकान में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें सर्वसम्मति से डॉ विनोद पागरानी को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया ।पिछले वर्ष प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए लखनऊ के डॉ पीयूष मिश्रा ने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया व एक उपाध्यक्ष के पद पर कानपुर के डॉ रवि गर्ग को चुना गया व सचिव पद पर वाराणसी के डॉ अमित जायसवाल को चुना गया।अगले वर्ष अध्यक्ष पद के लिए लखनऊ के डॉ सन्तोष सिंह को चुना गया।
कांफ्रेंस में डॉ विनोद पागरानी ने अपना एक लेक्चर भी दिया जिसमें उन्होंने न जुड़ने वाली हड्डी को फिब्यूला हड्डी की ग्राफ्टिंग के द्वारा बहुत ही आसानी से व कम खर्च में कैसे जोड़ा जा सकता है कि टेक्निक के बारे में बताया जिसको कांफ्रेंस में बहुत सराहा भी गया।बरेली आर्थोपेडिक एसोसिएशन के द्वारा अगस्त के महीने में बरेली में आयोजित हुई हैंड एन्ड रिस्ट कोर्स को यूपीओए के द्वारा एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट दिया गया व बरेली में पहली बार इस तरह की सफल कांफ्रेंस आयोजित करने के लिए बहुत सराहा गया।
गाज़ियाबाद में हुई प्रदेश की कांफ्रेंस में देश व प्रदेश के लगभग 800 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया जिसमे देश के जाने माने व वरिष्ठ चिकित्सक भी सम्मिलित हुए।