बदायूं।जगत ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरगांव की गौशाला में प्रधान की हठधर्मिता की वजह से गौवंश सड़ा हुआ भूसा खाने के लिए मजबूर है जिसकी वजह से गौवंशों की मौत हो रही है। ग्राम प्रधान प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर लाखों रुपए का सरकार को चूना लगा रहा है।

यूपी सरकार के द्वारा गौशाला में रहने वाले गोवंश के भरण पोषण के लिए 50 प्रतिदिन के हिसाब से सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्राम प्रधान उसके बावजूद भी गौवंशों को सूखा और सड़ा हुआ भूसा खिला रहा है। जिसकी वजह से गोवंशों की मौतें हो रही है। जबकि सरकार के द्वारा गौशाला में रहने वाले गोवंश को

प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये प्रति गोवंश मिलता है। उसके बाद भी प्रधान गौवंशों को हरा चारा नहीं दे रहे है सूखा और सड़ा हुआ भूसा खिला रहा है।
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर सरोज समदर्शी ने बताया कि किसी गौशाला में गांवंशों के केयरटेकर ग्राम प्रधान सड़ा और सूखा भूसा खिला है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर भगवान दास






