बदायूं। बदायूं रोड बरेली के 10 किलोमीटर पर एक लिंक रोड गौसपुर होता हुआ नगर पंचायत गुलरिया और बदायूं रोड दातागंज को जोड़ता है यह रोड सहोरा, रिजोली,शाहपुरा, ब्यौर, उतरना मोहम्मद नगर सुलहरा आदि गॉव को जोड़ने और उनके आवा गमन को सुगम और सरल बनाता है जिसे एक निजी भट्टा उद्योगी ने

निजी कार्य हेतु पिछले 8 माह से लगातार उपयोग में लाते हुए सार्वजानिक रोड को क्षति पहुंचायी है। इस सार्वजानिक रोड की इतनी जर जर हालत है कि आम जन मानस को पैदल निकलने में दिक्कत हो रही है स्थितियों को समझते हुए उपरोक्त गॉव के निवासियों ने भट्टा मालिक से मौखिक शिकायत की पर भट्टा मालिक द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुयी हताश होकर गॉव और क्षेत्र

वाशी ने उप जिलाधिकारी सदर बदायूं को ज्ञापन दिया ज्ञापन मे रोड की स्थिति को सुधारने के लिए गॉव और क्षेत्र की जनता ने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया ज्ञापन देने मे दिनेश गुप्ता रामेंद्र गुप्ता ग्रीष पाल बाल कृष्ण राहुल यादव पुरन सिंह गौशपुर सहोरा रिजोली आदि गॉव के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर रामू सिंह







