सहसवान-सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल खंदक का शुभारंभ निदेशक अश्वनी महेश्वरी ने गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़े सहसवान को इस विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के उच्च शिखर पर ले जाना हमारा उद्देश्य है।


मुख्य अतिथि एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जैपुरिया परिवार बधाई का पात्र है कि उन्होंने इस अति पिछड़े क्षेत्र को विद्यालय खोलने के लिए चुना। उनका कार्य बच्चों के भविष्य के लिए एक अच्छा कदम है। सीनियर मैनेजर दीपिका सिंह ने कहा कि जैपुरिया स्कूल नर्सरी से आठवीं तक की शिक्षा प्रदान करने वाले एक प्रगतिशील सहशिक्षा संस्थान के रूप में दृष्टिकोण को रेखांकित किया है। विद्यालय की डीजीएम ज्योति

मेंहदीरत्ता, प्रिंसिपल प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि हमारी संस्था विश्वस्तरीय शिक्षा को आपके घर के करीब ला रही है। विद्यालय के एबीपी शिव पांडे, विजय शुक्ला ने जैपुरिया परिवार की शिक्षा यात्रा ने विद्यालय की स्थापना विषय पर प्रकाश डाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर जैपुरिया परिवार को बधाई देते हुए कहा उनका यह प्रयास क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा है। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।