बदायूं।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा ने बुधवार को अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग निकट निरीक्षण भवन पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अवर अभियंता रवि कुमार ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में डीएम और अन्य विभागों के अधिकारियों को निमंत्रण दिया था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खिचड़ी सहभोज सुबह

10 बजे प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा शाम के लिए गरीबों असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण का आयोजन किया जाएगा।वहीं लोगों ने समरसता सहभोज का आयोजन कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। राज कर्मचारी परिषद की जिला कार्यकारिणी के विस्तार के लिए शीघ्र बैठक किए जाने की सूचना सभी साथियों को दी।


खिचड़ी सहभोज में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी ने अपनी सहभागिता निभाई। खिचड़ी सहभोज में क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार, सूरज पाल यादव, वरिष्ठ उपाध्याय गौरव यादव,अमित भास्कर, संप्रेक्षक भूप सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार ,जिला मंत्री सरोज यादव के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का समस्त स्टाफ, सिंचाई संघ से सत्येंद्र सिंह, राम प्रकाश राठौड़, मुनेंद्र पाल सिंह, अनिल मिश्रा, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग से मानव शर्मा, प्रमोद


शाक्य, ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष बलबीर यादव तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। खिचड़ी भोज का सभी ने आनंद लिया राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिलाध्यक्ष रवि कुमार द्वारा सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई।