हिंदी साहित्य के उत्थान के लिए आज दिनांक 12 जनवरी को गायत्री शक्तिपीठ बदायूं पर हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि एवं साहित्यकारों ने एक बैठक कर उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति का गठन किया।जिसमे
उपस्थित साहित्यकारों की सर्व सहमति से उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के संस्थापक पद पर
अचिन मासूम को,अध्यक्ष पद पर विष्णु असावा,महासचिव पद पर अमन मयंक शर्मा,उपाध्यक्ष पद पर हरगोविंद पाठक,प्रभाकर सक्सेना,ओजस्वी जौहरी,अभिषेक मिश्रा को,सचिव पद पर अमित वर्मा अंबर,कोषाध्यक्ष पद पर अचिन मासूम,सहसचिव पद पर पंकज मतलबी एवं ऋषभ शर्मा ,संगठन मंत्री
पद पर

विवेक यादव अज्ञानी,हर्षवर्धन मिश्रा,प्रचार प्रसार मंत्री पद पर ध्रुव यदुवंशी,प्रवक्ता पद पर ललतेश ललित,मीडिया प्रभारी पद पर अमन मयंक शर्मा एवं मीडिया प्रभारी कासगंज हरे कृष्ण उपाध्याय को उपस्थित साहित्यकारों की सर्व सहमति से घोषित किया गया।सभी
नवनियुक्त पदाधिकारिओ ने माँ सरस्वती को साक्षी मानकर हिंदी साहित्य के उन्नयन के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ ली।समिति के अध्यक्ष विष्णु असावा एवं महासचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के द्वारा हिंदी साहित्य के उत्थान के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे एवं हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए समिति प्रतिबद्ध रहेगी।इस अवसर पर आशीष दौनेरीया,संदीप मिश्रा,सचिन शर्मा,गोविंद यादव,मुनेन्द्र शर्मा,भुवनेश यादव सहित दर्जनों साहित्यकार उपस्थित रहे।







