संभल। UP के संभल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के दिशा निर्देशन में परिवहन विभाग के ए आर टी ओ जे पी गुप्ता और यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल ,चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में

एल इ डी स्क्रीन लगाकर बच्चों को यातायात नियमो के बारे में जागरूक किया गया है ,यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने चंदौसी में अभियान चलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली, बस

,ट्रक, इत्यादि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए तथा सभी वाहन चालकों को समझाया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा होने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ,
यातायात पुलिस के विशेष अभियान दिनांक

1/1/2025 से 31/1/2025 तक के क्रम में आज मुरादाबाद चंदौसी रोड (एन एच 509)पर ओवर स्पीडिंग के चालान किए गए हैं,सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया है और उनके नो पार्किंग के चालान किए गए हैं,


अभियान के अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो वाहन चलाते हुए मिले उनके चालान एम वी एक्ट की धाराओं में किए गए तथा उनसे यातायात नियमों का

निबंध लिखवाकर उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराया है,और हिदायत देकर छोड़ दिया गया है,यातायात प्रभारी प्रमोद मान और ट्रैफिक हैड कांस्टेबल सोनू द्वारा

बदायूं चुंगी चंदौसी में वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया है ,कि सर्दी आने वाली है ऐसे में सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है ताकि कोहरे में

रिफ्लेक्टर टेप लगा होने से वाहन दिखाई दे और सड़क दुर्घटना से बचा जा सके,अभियान के क्रम में 278 वाहनों के चालान एम वी एक्ट के अंतर्गत किये गए

हैं,सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट