भाजपा संविधान गौरव अभियान चलायेगी :- दिनेश शर्मा

बदायूं।भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।जिला कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इन आयोजनों हेतु जिला टोली का गठन कर दिया है। साथ ही बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे संसद मे भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर व्यापक चर्चा हुई। मोदी ने इसमें कहा कि हमारा संविधान हमारे वर्तमान एवं हमारी भविष्य का मार्गदर्शक है। मोदी की भावना अनुसार भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जायेगा।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया इसमें जिला मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन होगा। साथ ही कहा स्कूल, कॉलेज में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर हमारा संविधान हमार स्वाभिमान कार्यक्रम सभी मंडलों मे होगा जिसमें कार्यकर्ता द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को जन सामान्य के मध्य पड़ा जाएगा व विपक्षी ने किस तरह भारतीय संविधान की समय-समय पर धज्जियां उड़ाने

का कार्य किया है इसके प्रति भी जन सामान्य में जागरूकता करने का कार्य किया जाएगा। जिले मे इन आयोजनों हेतु संयोजक एमपी सिंह राजपूत, सहसंयोजक के रूप मे शैलेन्द्र मोहन शर्मा, उदयवीर सिंह, अचल शर्मा शामिल किए गए है। मंडल से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। संविधान गौरव अभियान मे सभी भाजपा कार्यकर्ता सहभागिता करेगे।

इस अवसर पर इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश, शैलेंद्र मोहन शर्मा, डीसीएफ चैयरमैन रविन्द्र पाल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।