दिनाँक 05.01.2025 रविवार को शेखुपुर कादरचौक रोड स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 अर्थात शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अध्यक्ष डॉ० आर० के० वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 1350 बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 05 जनवरी 2025 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग प्रांगण में यह प्रतियोगिता 2 पालियों में आयोजित की जायेगी। पहली पाली में प्रतियोगिता का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा दूसरी पाली में प्रतियोगिता का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहली पाली में 572 रजिस्ट्रेशन नंबर तक के विद्यार्थी तथा 1290 से 1350 रजिस्ट्रेशन नम्बर तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दूसरी पाली में 573 से 1289 रजिस्ट्रेशन नम्बर तक के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

सचिव करन थरेजा ने शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन बदायूँ जिले में पहली बार 28 अप्रैल, 2024 को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग द्वारा किया गया था जिसे प्रति वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष 2025 में भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिखर इंस्टीट्यूट की तरफ से शिखर विज़डम क्वेस्ट शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता 2025 के प्रथम 5 विजेताओं को लैपटॉप्स,अगले 10 विजेताओं को टेबलेट्स तथा इसके बाद के 10 विजेताओं को स्मार्टफोन्स दिए जाएंगे। संस्थान में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु तैयारियां हो चुकी हैं। संस्थान के डायरेक्टर विक्रांत मेंदीरत्ता ने कहा कि संस्थान द्वारा सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड्स उनके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर्स पर भेजे जा चुके है। इसके बाद भी अगर किसी विद्यार्थी को एडमिट कार्ड नही मिला है तो उसे कल संस्थान में ही एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना दी।







