लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मकान ध्वस्त करने के मामले बेतहाशा रहे, इसके लिये मकान किसी अपराधी या माफिया का हो या किसी निर्दोष व्यक्ति का, लेकिन हालात कुछ ऐसे भी रहे कि सरकार की सख्ती क़ई आड़ में अफसरों ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग भी किया, शायद यही बजह रही कि अपराधी अबैध कारोबारी और माफियाओं के साथ निर्दोष बेगुनाहों के घरों को ध्वस्त कर उन्हें बेघर किया गया, लेकिन कुछ लाचारी के कारण चुप्पी साध गये तो कुछ ने कानूनी लड़ाई जारी रखी, शायद अब उन्हें न्याय भी मिलने की उम्मीद हैं । बरहाल ऐसा ही कुछ महाराजगंज निवासी एक पत्रकार के साथ हुआ, सूत्र बताते हैं पत्रकार का मकान ध्वस्त कर उसे परिवार सहित बेघर कर दिया, पीड़ित ने हर स्तर पर न्याय की गुहार लगाई, नतीजा एक लंबे संघर्ष के बाद प्रकरण में जिलाधिकारी सहित ढेड़ दर्जन से अधिक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा