कृषि प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान दिवस पर मोटे अनाज के लगाए विभिन्न स्टॉल

बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर बदायूं क्लब में सोमवार को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार (श्री अन्न) कार्यक्रम योजना अंतर्गत मिलेट्स रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया।इस दौरान मोटे अनाज के

विभिन्न विभागों व स्कूलों स्वयं सहायता समूह द्वारा किसान मेले में स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक खेती का तरीका भी बताया गया।
उत्कृष्ट उत्पादन करने किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।माॅ सरस्वती की वन्दना से कायर्क्रम का शुभारंभ हुआ समस्त अतिथियों द्वारा कायर्क्रम स्थल पर लगाये गये राजकीय निजी हस्तशिल्प उद्योग बिंदुओं स्वयं सेवी संस्थाओं के स्टाॅलों का भ्रमण किया तथा उनकी प्रशंसा की गई और भूमि संरक्षण विभाग द्वारा खेत तालाब तथा अपनी योजनाओं से संबंधित तैयार किया गया माॅडल लोगों के आकषर्ण का केन्द्र रहा। जहां छात्रों और किसानों ने सेल्फी भी ली
नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक शारतेन्दु पाठक ब्लाॅक प्रमुख अम्बियापुर रेखा सागर द्वारा कृषि गन्ना मत्स्य रेशम उद्यान पशुपालन विभागों के अपनी- अपनी विधाओं में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रमाण पत्र एवं शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया।


नगर विधायक ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में अवगत कराया तथा कायर्क्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषकों आभार व्यक्त किया तथा जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाए सोलर पम्प योजनाए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के विषय में कृषकों को अवगत कराते हुए कहा सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें।

उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के विषय में कृषकों को विस्तार से बताया। किसान मेले में
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार,जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह,भूमि संरक्षण अधिकारी सतीश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार, प्रभारी अधिकारी रेशम महा प्रबन्धक दुग्ध परियोजना अधिकारी नेडा वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक उपस्थित रहे। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक द्वारा गन्ने की फसल के अधिक उत्पादन के विषय में विस्तार से बताया उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुओं होने वाली बीमारियों के संबंध में कृषक भाईयों को जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ.सौहार्द दुबे द्वारा

मोटे अनाज के उत्पादन के विषय में कृषक भाईयों को जानकारी दी उप कृषि निदेशक द्वारा समस्त कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कायर्क्रम का संचालन आनन्द चैहान द्वारा किया गया। कायर्क्रम में चेतन प्रताप,जयलोक शिशिर कुमार, अवनीश, शंकर,संतोष,नेकपाल वर्मा, अंकित, अनिल, शालू,प्रदीप, मनोज, आशू,का विशेष सहयोग रहा।