प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर भी कर्मचारी नहीं माने, निश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

नगर पालिका कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से धरना दिया

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ और स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के विरोध में आज संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिसर में सभी कर्मचारी सांकेतिक धरने पर बैठे। सभी कर्मचारियों ने एफआईआर निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एफआईआर निरस्त नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना करेंगे।


प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा पहले जांच होगी। किसी भी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होगी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन को ठुकरा दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष सचिन सक्सेना ने कहा नगर पालिका परिषद के द्वारा चयनित बैडिंग जोन सिंग्लर गर्ल्स इण्टर कालेज के निकट साइड पटरी पर अवैध रूप से बिना किसी अनुमति/स्वीकृति के 04 लोहे के खोखे 02 सैट रखे गये थे। जिन पर पालिका अतिक्रमण टीम के द्वारा 29 दिसम्बर 2023 को ताले डाले गये थे। परन्तु 21 अक्टूबर 2024 को सम्बन्धित क्षेत्रीय सफाईनायक के माध्यम से उक्त खोखो के ताले तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।।इस पर कार्रवाई के लिए टीम गई थी।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल बाल्मीकि ने कहा कि पालिका टीम द्वारा संयुक्त रूप से किये गये स्थल निरीक्षण के बाद यह तथ्य संज्ञान में आने पर कि मौके पर प्रश्नगत खोखो में पूर्व से लगे हुए ताले को तोड़कर एवं इन खोखो के सामने वांस से अस्थाई ढ़ाचे का निर्माण करके उसमे अनाधिकृत रूप से अनैतिक कार्य किया जा रहा है।
अतिक्रमण हटाने वाली टीम में शामिल अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका अतिक्रमण टीम के सदस्य कृष्णगोपाल चन्द्रा, अवर अभियन्ता (सि0), शरीफ अहमद, मानचित्रकार, नारायण दत्त शर्मा, बिल्डिंग क्लर्क के द्वारा मौके पर बैठे हुए व्यापारी से सामान हटाने को कहा गया तो उसने कहा कि हम इस जगह का किराया देते है। इसी दौरान मोैके पर अमन गोयल और हर्ष प्रताप सिंह व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के साथ आये और अतिक्रमण हटाने वाली टीम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम लोग यहां से तुरन्त चले जाओ अन्यथा तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखवाकर झूठे केस में फंसा दूंगा। अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जो पूरी तरह गलत है। इस मुकदमे को समाप्त किया जाए।


स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने कहा कि अमन गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। दोनो कर्मचारी संगठनों ने डीएम-एससपी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि अमन गोयल के द्वारा नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने वाली टीम सदस्यों के विरूद्व थाना सिविल लाइन में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को तत्काल स्पंज किया जाए। सरकारी कार्य में बाधा एवं सार्वजनिक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किये जाने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्व वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सतीष कुमार, कृष्ण गोपाल चन्द्रा, मोहम्मद तय्यव, केषव गंगवार, राजीव मलिक, लवी सिंह, राजेन्द्र सिंह, खालिद अली खाॅ, सूर्य प्रकाष सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, रजनेष चन्द्र, परवेज अहमद, महेष बाबू, सुमित सिंह, अकील अहमद, मनोज सक्सेना, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र, गुड्डन, अमरदीप, संदीप बाल्मीकि, अरूण बाल्मीकि, नैनील, राजकुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Objevte skvělé tipy a triky pro vaši kuchyni a zahradu, které vám usnadní každodenní život. Naučte se, jak efektivně využívat bylinky, které pěstujete, a připravit z nich lahodné pokrmy. Získejte inspiraci pro zdravé recepty a zjistěte, jak na úspěšný domácí zahradničení s minimálním úsilím. Optický klam pro lidi s nejvyšším IQ: Najděte Najděte 3 rozdíly na obrázku Najděte slovo "jaro" za 10 sekund: překvapivě Nepolapitelný zloděj: Jak brilantní detektiv odhalil krádež peněženky Objevte skvělé tipy a triky, jak si usnadnit život v kuchyni a v zahradě. Naučte se, jak rychle připravit chutná jídla z čerstvých surovin, a získejte inspiraci pro svůj vlastní zahradní projekt. S našimi užitečnými články o vaření a pěstování zeleniny se stanete mistrem v obou oblastech.