तेजतर्रार सेकुलर छवि व ओजस्वी वक्ता हैं आबिद रजा

उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सपा की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को वर्तमान में हो रहे उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए स्टार प्रचारको की सूची सौंपी गई। जिसमें सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा का नाम शामिल किया गया।

यहाँ यह बता दे कि आबिद रजा की राजनीति में तेजतर्रार व सेकुलर लीडर की छवि है, तथा आबिद रजा का गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों में विशेष आकर्षण है। ओजस्वी वक्ता होने के कारण आबिद रजा की स्पीच को जनता पसंद करती है। सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में बरेली मंडल के इकलौते आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई। इस बात से पार्टी के मुस्लिम नेताओं में इनके बढ़ते कद का अन्दाजा लगाया जा सकता है। सन् 2024 के लोकसभा के चुनाव में भी आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाया गया था। इन्होने पूरे प्रदेश में पार्टी का प्रचार भी किया था।

रिपोर्टर निर्दोष शर्मा