• बरेली आज ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी, एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मझगवां ब्लॉक के युवा नेता गुफरान अली जी ने अपने साथियों श्यामदिन मिश्रा, शकील अहमद, राशिद खान,शाकिर अली सहित दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट ने किया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर लोग अब कांग्रेस को फिर से याद करने लगे हैं।इसका प्रमाण रोज़ नए नए लोगो का जुड़ाव कांग्रेस से हो रहा है। आज देश का किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है।लेकिन सरकार अपनी तानाशाही नीतियो से प्रेरित काले कानूनों को वापस नहीं ले रही है।भाजपा सरकार ने किसान विरोधी बिल लाकर किसानों के साथ धोखा किया बेरोज़गार नोजवान डिग्रियां लिए दर दर भटक रहा है अब आने वाला समय कांग्रेस का है ।इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजन में सर्वश्रीप्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस जुनैद हसन एडवोकेट,अनवर जावेद एडवोकेट,हरीश गंगवार,उवैस खान,शकील अहमद,राशिद खान,शाकिर अली, आदित्य सिंह , सलमान कुरैशी ,राजा खान,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।भवदीय।मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी अध्यक्षज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली।

By Monika

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand