बदायूं।भारतीय किसान यूनियन असली ने जवाहरपुरी पुलिस चौकी का घेराव किया। युवा जिलाध्यक्ष ऋषभ चौधरी और धीरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिला उपाध्यक्ष ने संचालन किय।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि पुलिस प्रशासन हिटलर शाही रवैया अपना रहा है। आंख बंद करके निर्दोष लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे लिखकर पुलिस उन्हें जेल भेज रही है और एवज मे मोटी रकम ले रही हैं सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।


सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम आमगांव के प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन असली के रविंद्र सिंह पटेल और उनके भाई ओंकार सिंह और दुष्यंत सिंह के खिलाफ फर्जी तरीके से धारा आईपीसी 129 बी का मुकदमा सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज कर दिया जो गलत है धारा 129 बी आईपीसी का मुकदमा लगाने से उनके मान सम्मान में ठेस पहुंचाई गई है।
इसी तरह से पुलिस पैसा लेकर दोषी व्यक्ति को छोड़ दिया जाता है और निर्दोष व्यक्ति को फसा दिया जाता है न्याय नहीं मिल पा रहा है जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा जिला की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ती जा रही है किसानों के ट्यूबवेल से सामान चोरी कर रहे हैं जबकि पुलिस की गाड़ी रात भर घूमती है पुलिस प्रशासन की वजह से जिले में डबल डेकर बसे एक राज्य से दूसरे राज्य को अवैध सामान दारू अफीम डोडा लेकर पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे से चल रही है पुलिस के संज्ञान में शहर में जुआ चल रहे हैं केवल आर्थिक साथ गांठ करके जिले के अंदर पुलिस प्रशासन निर्दोष व्यक्तियों को सजा दिलाता है और जो दोषी है वह जुर्म करके सीन खोलकर घूम रहा है ऐसा करती है हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी इन्हें आला अधिकारियों का भी डर नहीं है तो भगवान से भी नहीं डर रहे हैं एंटी करप्शन के सीईओ एवं प्रभारी भ्रष्ट पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज रहे हैं। लेकिन पुलिस वाले इतने भ्रष्ट और निडर हो रखे हैं भ्रष्टाचार का पैसा का लेनदेन करने को तैयार रहते हैं। जरूरत पड़ी तो संगठन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी घेराव करेगा शीघ्र प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह पटेल एवं उनके दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी 129 बी की में मुकदमा

लिखा है ।शीघ्र खत्म कराया जाए और ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए जिसने 129 बी की कार्रवाई की है समाप्त कराई जाए अन्यथा संगठन मंडल स्तर का उग्र धरना करके चक्का जाम करने को वाद्य होगा इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी निम्न पदाधिकारी ने अपनी सहभागिता दिखाई जसवीर यादव पूनम गुप्ता संजीव पटेल सोनपाल सिंह जमुना सिंह सूरजपाल सिंह अशोक सिंह रामसेवक प्रधान डॉक्टर साहब सिंह ऋषभ चौधरी धीरेंद्र पाल सिंह शंकर लाल फूलचंद दिनेश गुप्ता बच्चू लाल रामचंद्र बादाम सिंह शिशुपाल सिंह सुरजीत सिंह महेंद्र सिंह पटेल जसवीर सिंह परवेज आलम परवेज आलम यमन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।