बदायूं। खेत मे महिला के साथ गैंगरेप करने की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामला फैजगंज बहेटा थाना क्षेत्र का है। वारदात में शामिल 6 युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिए है।
एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना बदायूँ जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र से हैं। लड़को ने 30 वर्षीय दलित महिला के साथ खेत मे बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। कल अचानक यह वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है वायरल वीडियो 4 महा पुराना है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला सामने आया और पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए वीडियो में दिख रहे सभी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए 6 लड़कों में 2 लड़के नाबालिग हैं। महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर देर रात घटना की एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज कर सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।